‘‘सच्चाई-निर्भिकता, प्रेम-विनम्रता, विरोध-दबंगता, खुशी-दिल
से और विचार-स्वतंत्र अभिव्यक्त होने पर ही प्रभावी होते है’’
Powered by Blogger.
 
Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भंग करने का समय नहीं आ गया है?

0 comments

राजीव खण्डेलवाल:
                     भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट दौरे की स्वीकृति देकर क्रिकेट बोर्ड ने पुनः अपनी निरंकुश स्वेच्छा चारिता का परिचय दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड न केवल देश के समस्त खेल संगठनों में आर्थिक रूप में मजबूत संगठन है बल्कि विश्व के भी गिने चुने अमीर खेल संगठनों में उसकी गिनती होती है। किसी भी खेल के सुविरचित विकास के लिए यह आवश्यक है कि उसका खेल संगठन स्वायत्ताती हो और उस खेल के विशेषज्ञ लोगों से वह परिपूर्ण हो। दुर्भाग्यवश भारत का क्रिकेट बोर्ड स्वायत्त होने के बावजदू क्रिकेट विशेषज्ञो से परिपूर्ण नहीं है जिसके अध्यक्ष और शक्तिशाली पदाधिकारी अधिकांश रूप से राजनेता या उद्योगपति रहे है। 
                       क्रिकेट भारत का एक लोकप्रिय खेल है। यद्यपि विदेशी खेल है लेकिन इसी खेल पर बनी फिल्म ‘लगान’ में जब आमीर खान की टीम ब्रिटिस टीम को हराती है तो हमें एक आत्मिक संतोष मिला था। लेकिन वही क्रिकेट के माध्यम से जब हम पास्तिान से संबंध सामान्य, शांती से करना चाहते है जो हमारा एक स्थाई पड़ोसी शत्रु देश (पड़ोसी होना हमारे हाथ में नहीं है।) से हमारा न केवल दो बार युद्ध हो चुका है बल्कि लगातार वह हमारा देश में हो रही आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त भी रहा है मुम्बई बम आतंकवादी कार्यवाही जैसे कर उसने जन मानस के दिल को झकझोर दिया थे। इस कारण से हमारी सरकार और बोर्ड ने तत्समय क्रिकेट टीम के दौरे पर दोनो देशो के बीच प्रतिबंध लगा दिया था। जिन कारणों से इस देश की सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिबंध लगाया था और आज जब प्रतिबंध खोला है तो दोनों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच एक स्वेत पत्र जारी करें कि क्या वे कारण दूर हो गये है या उनको यह भरोसा दिलाया गया है कि वे कारण दूर हो जाएंगे या प्रतिबंध के समय जो तत्कालीन आरोप थे वे गलत थे ऐसा उन्हे आज एहसास हुआ है। तभी उनकी यह कार्यवाही सही कहीं जाएगी अन्यथा बालासाहेब ठाकरे ने ‘सामना‘ में जो विचार यद्यपि असंयमित शब्दों में कहा है वही भावना जो पूरे देश की है को ही व्यक्त किया है। 
                     एक आम भारतीय के जेहान में यह प्रश्न कौंधता है कि क्या क्रिकेट बोर्ड देशभावना से ऊपर हो गया है? क्या मार्केटिंग के दौर में क्रिकेट का व्यापार ही क्रिकेट बोर्ड की प्राथमिकता हो गई है? क्या करोड़ो रूपये कमाकर, अमीर बोर्ड कहलाना ही बोर्ड का एकमात्र उद्वेश्य रह गया है? यदि ऐसी स्थिति वास्तव में बन रही है तो क्या यह समय नहीं आ गया है कि ऐसे क्रिकेट बोर्ड को तुरंत भंग कर दिया जाए। लेकिन प्रश्न फिर यही उठता है कि इस क्रिकेट बोर्ड को भंग कौन करेगा? क्योंकि जिस    आधार पर क्रिकेट बोर्ड को भंग करने के विचार हमारे मन में आते है वही आधार और वही विचार केंद्रीय सरकार के प्रति भी आते है जो ही इस क्रिकेट बोर्ड को भंग कर सकती हैं। तो क्या हमारी यह भावना केंद्रीय सरकार को भंग करने की मानसिकता की ओर जा सकती है? यह बात समय के गर्भ में है। 
(लेखक वरिष्ठ कर सलाहकार एवं पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष है)
Read more...

देश की साख को दांव पर लगाकर ईलेक्ट्रानिक मीडिया का ''टीआरपी" बढ़ाने का यह तरीका क्या उचित है?

2 comments

राजीव खण्डेलवाल:
Photo by: timesofindia.indiatimes.com
विगत दिनांक १७ नवम्बर २०११ से लगातार ''स्टार न्यूज" द्वारा वर्ष १९९६ में भारत श्रीलंका के बीच हुए वल्र्ड कप सेमीफाईनल मैच में कप्तान मो. अजरूद्दीन द्वारा प्रथम फिल्डिंग करने के लिये गये निर्णय बाबत तत्कालीन टीम इंडिया के सदस्य विनोद कांबली द्वारा शंका की उंगली मो. अजरूद्दीन पर उठाई गई है। इस पर न केवल स्टार न्यूज द्वारा सतत लाईव बहस व न्यूज प्रसारण विगत चार दिवस से जारी है अपितु आज की इस गलाफाड़ प्रतिस्पर्धा के युग में अन्य न्यूज चैनल ''आज तक" इत्यादि द्वारा भी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस मुद्दे पर बहस दिखाई जा रही है। क्या यह अनावश्यक होकर देश के समय की बर्बादी और टीआरपी के चक्कर में देश की ईज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं है? यह एक प्रश्र एक लगातार प्रसारण स्टार न्यूज चैनल को देखने वाले नागरिकों के दिमाग में कौंध रहा है वह इसलिए कि विनोद कांबली के उक्त शंका पर इतनी लम्बी बहस का कोई मुद्दा ही नहीं बनता है क्योंकि उक्त आरोप के समर्थन में १६ सदस्यीय टीम का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया है। जिसे आगे विश्लेषित किया जा रहा है। 
                    सर्वप्रथम यदि हम विनोद कांबली के आरोपो पर दृष्टि डाले तो उन्होने प्रथम बार १७ तारीख को स्टार न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि १९९६ के उक्त मैच के एक दिन पूर्व टीम इंडिया ने सामूहिक निर्णय प्रथम बल्लेबाजी करने का लिया था उसे तत्कालीन कप्तान अजरूद्दीन ने टॉस जीतने के बाद बदलकर फील्डिंग का जो निर्णय लिया जिससे भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस कारण उन्होने मैच फिक्सिंग की आशंका व्यक्त की है। लगभग १५ वर्षो के बाद अब यदि विनोद कांबली जो स्वयं भी उस टीम के महत्वपूर्ण सदस्य थे उक्त देरी के लिए उचित स्वीकारयोग्य स्पष्टीकरण के अभाव में आज अकारण ही बिना किसी सबूत के उक्त गम्भीर आरोप लगाकर मात्र आशंका ही जाहिर कर रहे है। मैच फिक्सिंग होने का कोई पुख्ता दावा प्रस्तुत नहीं कर रहे है। इससे यही सिद्ध होता है कि उनके उक्त आरोप को गंभीरता से लेने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है जैसा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया उसे दे रहे है। इसके बावजूद हमें यह देखना होगा की क्या उनके बयान में एक प्रतिशत की भी सत्यता है? श्री कांबली के बयान पर यदि बारीकी से गौर किया जाये तो उन्होने यह स्पष्ट कहा की टीम इंडिया का प्रथम बैटिंग करने का सामुहिक निर्णय पूर्व रात्री में लिया गया था जिसे कप्तान अजरूद्दीन ने दूसरे दिन टॉस जीतकर बदल दिया यदि यह तथ्य वास्तव में सही व प्रमाणित है तो बिना किसी अन्य साक्ष्य के कांबली का आरोप प्रमाणित होता है। इसके लिए खेल मंत्रालय, बीसीसीआई एवं आईसीसीआई को केवल कांबली के बयान के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए बल्कि मो. अजरूद्दीन पर देशद्रोह का मुकदमा भी चलना चाहिए था मात्र आजीवन प्रतिबंध लगाकर छोड़ नहीं दिया जाना था। अत: क्या वास्तव में अजरूद्दीन व टीम इंछिया का निर्णय प्रथम बैटिंग का था मूल मुद्दा यही है। तत्कालीन १६ सदस्यीय टीम के अन्य समस्त सदस्यों में से कोई भी सदस्य कांबली के टीम इंडिया के निर्णय दिये गये उक्त कथन का समर्थन नही रहे है। इसके विपरीत टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य टीम मैनेजर अजीत वाडेकर, सदस्य वेंकटपति राजू व अन्य दो तीन सदस्यों ने चैनल के साथ बातचीत करते हुए यह स्पष्ट कहा है कि टीम इंडिया का जो सामुहिक निर्णय हुआ था वह फिल्डिंग करने का था न कि बैटिंग का क्योंकि श्रीलंका टीम उस समय टारगेट चेस करने में ज्यादा सफल हो रही थी (फाईनल में भी टीम चेस करने में ही जीती है)। तीन-चार सदस्यों ने इस संबंध में चैनल द्वारा सम्पर्क करने पर अपने कोई कमेंट्रस नहीं दिये व शेष सदस्यों से स्टार न्यूज का कोई सम्पर्क हुआ या नहीं यह भी चैनल द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया। अर्थात १६ सदस्यीय टीम में से कोई भी सदस्य कांबली के कथन का समर्थन नहीं करता है। नवजोत सिंह सिद्दू का तत्समय दिया गया बयान कि टीम पहले बैटिंग करेगी या स्टार न्यूज के दीपक चौरसिया का यह कथन कि सिद्दू ने कही अनोपचारिक चर्चा में प्रथम बैंटिंग निर्णय को स्वीकार किया, जिसमें ही यह गलतफहमी फैली है। लेकिन चैनल द्वारा सिद्दू से इस प्रकरण में प्रतिक्रिया मांगने पर उनका प्रतिक्रिया देने से इंकार करना काम्बली के दावे का पूर्णत: कमजोर करता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक सासंद होने के कारण उन्हे स्वयं आगे आकर उस समय लिये गये टीम निर्णय के बाबत जानकारी देश को देनी चाहिए थी ताकि चैनल द्वारा फैलाया गया धुआ साफ हो जाता। इसके बावजूद लगातार चार दिन से सतत बहस दिखाना, शंका को जन्म देता है। जितने भी चैनलों द्वारा इस संबंध में लोगो की प्रतिक्रियाए दिखाई जा रही है। उनमें से जो लोग जॉच की मांग कर रहे है उनमें से कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह रहा है कि टीम का निर्णय पहले बैटिंग का था जिसे टास जीतने के बाद बदला गया। टीम इंडिया का फिल्डिंग का निर्णय जो लिया गया वह गलत तो हो सकता है जो बाद में हार के परिणाम स्वरूप गलत भी सिद्ध हुआ लेकिन इसे गलत निर्णय को बदला गया निर्णय बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है। सामुहिक निर्णय गलत सिद्ध होने पर किसी भी व्यक्ति की फिक्सिंग का आरोपी नहीं माना जाता है। इसके बावजूद इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा इस तरह देश की टोपी को पूरे विश्व में उछालने जो कार्य हो रहा है उस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।
                    ऐसा लगता है कि इस घटना पर वैसी ही राजनीति हो रही है जैसे देश में आमतौर पर घटित कोई भी घटना पर होती है। देश के खेलमंत्री जी का यह कथन की इसकी जॉच की जानी चाहिए  राजनीति की इसी कड़ी का बयान है क्योंकि इसके पूर्व कामन्वेल्थ खेल  कांड में उन्होने प्रभावशाली जॉच की मांग नहीं की थी। चुंकि मैच फिक्सिंग का यह मामला सीधे क्रिकेट से जुड़ा है व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई पर खेलमंत्री नकेल डालने का असफल प्रयास कर रहे है इसलिए उनका उक्त बयान आया है। इस देश में यह आम प्रचलन हो गया हे जब भी कोई व्यक्ति किसी दूसरे पर आरोप लगाता है। चाहे वह सरकार के विरूद्ध हो, संस्था के विरूद्ध हो व्यक्तिगत हो तुरन्त जॉच आयोग के गठन की मांग की जाती है आयोग का गठन हो जाता है। जॉच आयोग के बाद समय बीतने के साथ समय के गर्भ में संबंधित पक्षकार भी घटना को भूल जाते है लोग व मीडिया भी उस घटना को भूल जाते है और मामला दफन सा हो जाता है। वास्तव यदि किसी तथ्य की जॉच होनी चाहिए तो वह इस बात की कि स्टार न्यूज ने विनोद कांबली के साथ मिलकर देश की साख पर बट्टा लगाने के मूल्य पर मात्र टीआरपी बढ़ाने के लिए विनोद कांबली के साथ फिक्सिंग तो नहीं की है। जिसके समर्थन में कोई भी तथ्य संबंधित व्यक्तियों के आगे आने के बावजूद स्टार न्यूज या अन्य चैनल प्रस्तुत नहीं कर सके है बल्कि उपलब्ध समस्त कथन, साक्ष्य या तो कांबली के विपरीत हो या मौन है लेकिन तथ्यात्मक रूप से समर्थन में नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से। इसकी जॉच की जाकर परिणाम को लोगो के सामने उजागर करना चाहिए जिससे न केवल उक्त फिक्सिंग का सच सामने आये बल्कि उक्त मैच भी फिक्स था या नहीं पता चल सकेगा ताकि भविष्य में इस तरह की ब्राड कास्टिंग-मैच फिक्सिंग न हो सके। 
Read more...

शतको का शहंशाह

1 comments
लिखना तो आज हम कुछ और चाह रहे थे पर हर तरफ सचिन सचिन के शोरे ने जैसे कुछ और लिखने ही नहीं दिया तो हमने भी अपना रुख सचिन की तरफ ही मोड़ लिया सोचा क्यों ना हम भी अपने देश के महानतम बल्लेबाज़ सचिन के लिए दो शब्द कह ही दे ! जिस तरह से वो अपने आप को इतिहास के पन्नो मै दर्ज करवाते जा रहे हैं  सच मै काबिले तारीफ है ! हम तो ये कहेंगे की अगर किसी  भी तरह का ठंग व् तकनिकी का संगम कही देखना हो तो वो सचिन की बल्लेबाज़ी मै मिलती है !
                                                                आज से 21 साल पहले सचिन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 88 रन बनाये थे जब वो लोट कर पवेलियन आ रहे थे तो उनकी आँखों मै आंसू थे !अपने करियर का पहले  शतक से चुक जाने का दर्द उनकी आँखों से साफ़ झलक रहा था ! उसी सचिन ने उस दर्द को अपने ज़ेहन मै एसे संजोया  की उसे ही अपनी हिम्मत बनाकर आगे का सफ़र जारी रखते हुए  टेस्ट क्रिकेट मै अपनी 50 वी सेंचुरी  दर्ज कर दी ! क्रिकेट के प्रति उनके बेइंतिहा  प्यार , सम्मान  और प्रशंसको के विश्वाश को बनाये रखने के ज़ज्बे ने उनके लक्ष्य तक पहुँचने के सफ़र को आसां बना दिया ! सचिन के चाहने वालो ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया का भगवान  तक नाम दे दिया ! जनता का उनके प्रति प्यार , सम्मान , भरोसा और उनका साधारण व्यक्तित्व जनता को प्रभावित  भी करता है ! क्युकी मनुष्य की पहचान उसकी एक खूबी को लेकर नहीं बल्कि उसके सभी पहलुओ को लेकर की जाती है !
                                                    सचिन के धुवांधार बलेबाज़ी ने लोगो के दिलो मै क्रिकेट के प्रति लगाव को और अधिक बढावा दिया है ! समय - समय पर उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके साथी खिलाडियों ने उन्हें खुबसूरत टिप्णियो से भी नवाज़ा है ! एक बार डान ब्रेडमेन ने कहा था ................सचिन को दूरदर्शन मै खेलते देखकर मुझे लगता है जेसे मै ही खेल रहा हु !इसी तरह सर गिरफिल्ड सोबर्स ...............ने उन्हें दुनिया के महानतम खिलाडियों से नवाज़ा था ! उन्होंने कहा था ...............मैने बहुत से तेंदुलकर देखे , लेकिन उनमे से ये बेस्ट है ! सचिन को क्रिकेट का भगवान पहली बार........... बेरी रिचर्ड्स ने कहा था !
                             वन डे मै 46 सेंचुरी और सबसे ज्यादा रन ! टेस्ट मै 50 सेंचुरी  और सबसे अधिक रन सच मै किसी का किसी के प्रति जूनून और हिम्मत ही ये सब कमाल करवा सकती है ! जब विव रिचर्ड्स............. जेसा महान खिलाडी ये कह सकता है की मै सचिन को टिकट लेकर भी खेलते देखना चाहूँगा तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है ! उन्होंने सचिन को 99.5% परफेक्ट बताया था ! ये सभी बाते सचिन को सबसे हटकर एक अलग पहचान दिलाती है !
सचिन के शतको  का सफ़र ........................................
   
सतक          रन       विरुद्ध         तिथि            स्थान

पहला शतक - 119 रन ..इंग्लैंड .......14 अगस्त 1990 ....मेनचेस्टर
10 वां शतक- 117 रन ...इंग्लैंड .......5 जुलाई 1996 .......नाटिघम
20 वां शतक- 26 रन ....न्यूज़ीलैंड ...13 ओक्टुबर 1999....मोहाली
30 वां शतक- 193 रन ....इंग्लेंड ......23 अगस्त 2002.....लीडस
40 वां शतक- 109 रन ...ओस्ट्रेलिया....6 नवम्बर 2008 .....नागपुर
50 वां शतक- 107 रन ....द. अफ्रीका...19 दिसम्बर 2010. .सेंचुरियन
                                                  तो ये था हमारे महान बल्लेबाज़ मास्टर ब्लास्टर सचिन  तेंदुलकर की जिंदगी का एक शानदार सफ़र जो आज भी जारी है ! उनका ये जूनून आज की उभरती  नोजवान पीड़ी  को अपना सफ़र जारी रखने मै हिम्मत और ताक़त की याद दिलवाती रहेगी और उन्हें भी सचिन की तरह उँचइयो को छु सकने का रस्ता बताती रहेगी ! वो उनके  इस एहसास को बनाये रखएगी की ....................
                                 "कदम चूम लेती है खुद आके मंजिल !
                                 अगर राही खुद अपनी हिम्मत न हारे !! "
           
Read more...

युवा क्रिकेट टीम कि अनुभवी जीत

0 comments
भारत ऑस्ट्रेलिया विशाखापट्टनम वनडे क्रिकेट मैच कई मायनो में बहुत ही यादगार और मनोरंजन से भरपूर रहा.. पहले ऑस्ट्रेलिया को हराना अस्चार्यजनक मन जाता था पर अब ये सामान्य बात हो गयी इसलिए मैच के हमारे जीतने पर किसीको कोई आस्चर्य तो नहीं हुवा होगा... मैच कि गौर करने वाली बात ये है कि मैच हमारे युवावो ने जीता है.. आशीष नेहरा काफी समय से बहार थे कि क्रिकेट में वापसी से काफी खुसी हुई. विराट कोहली का सटीक प्रदर्शन, युवराज की फ़ार्म में वापसी, नए चेहरे शिखर धवन के लिए दिन अच्छा नहीं था और सौरभ तिवारी को समय नहीं मिला उन्हें अभी और दिया जाना दिया जाना उचित होगा ताकि विश्व कप के लिए उनकी तैयारी का जायजा लिया जा सके.. कल कि जीत कुल मिलकर टीम प्रयास का नतीजा रहा.. और युवा टीम का इस तरह का प्रयास बहुत ही सराहनीय है..
मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए 290 रन के लक्ष्य को टीम ने एक चम्पियान कि तरह पा लिया। उक्त मैच में युवराज सिंह और विराट कोहली ने वही भूमिका निभाई जो सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ निभाया करते है.. उन्होंने अपनी सूज्बूझ भारी क्रिकेट से टीम को जीत के मुहाने पर ला दिया.. अब जरुरत थी फिनिश कि.. क्योंकि मैच आखरी में रन रेट का दबाव और विकेट पतन से हडबडाहट के कारन हम ज्यादातर मैच में हमने हार का मुह देखा है.. कुछ समय से बिना टेंसन के फिनिश करने का दारोमदार माही ने निभाया है पर उक्त मैच में फेल हो जाने पर सुरेश रैना ने संकट मोचन का किरदार निभाया... जिस वक़्त सुरेश रैना मैदान पर आये ऐसी परिस्थिति में हमेशा ही हमारे टीम के पैर लडखडा जाते है और जीत के मुहाने पर पहुच कर भी टीम भरभराकर गिर जाती है.. पर सुरेश रैना जैसे ही मैदान पर आये लगा ही नहीं कि वो मैदान पर अभी अभी उतरे है .. वो तो आये और 3rd गेअर लगा लिया और एक ही ओवर में 4th  गिअर पर आ गए और तब तक अपना गेअर नहीं बदला जब तक कि टीम इंडिया जीत नहीं गयी.. उनके प्रदर्सन से टेस्ट में VVS लक्ष्मण कि भूमिका कि याद आ गयी जब लक्ष्मण मैदान पर आते है तो अग्रिम बल्लेबाजो का प्रदर्सन चाहे जो भी हो टीम के लिए जीत के रास्ते खोल देते है.. उनके व्यक्तित्व का  दबाव सामने वाली टीम पर होता है.. मैच के बाद सुरेश रैना को वो तारीफ नहीं मिली जिसके वो हकदार थे पर उनकी भूमिका टीम बहुत अछि तरह जानती है.. सुरेश रैना पिछले एक वर्ष से यही प्रदर्शन दोहरा रहे है .. वनडे क्रिकेट के VVS लक्षमण का स्वागत है..
Read more...

देश की शान

4 comments

देखो रे कमाल रे 
सायना का कमाल रे 
कोमंवेल्थ  मै रच दिया 
एक नया इतिहास रे 
वो आज बन गई
 हिंदुस्तान की शान रे 
सारी दुनिया कह रही 
कमाल रे कमाल रे 
छोटी  सायना  का नाम 
ले रहा सारा जहान रे 
हमारे देश को उसने 
कर दिया मालामाल रे 
उसके साथ हमारा भी 
हो गया देखो मान रे 
वो अभी तो ले रही है 
अपनी मेहनत का इनाम रे 
मैने भी लिख दिया 
उसके नाम ये पैगाम रे 
आज मेरा भी दिल कह रहा है 
तू जिए हजारों साल रे !


Read more...
 
स्वतंत्र विचार © 2013-14 DheTemplate.com & Main Blogger .

स्वतंत्र मीडिया समूह